Wednesday, 3 April 2019

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, जनता और सैनिकों का अपमान


भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। यह देश की जनता और बहादुर सैनिकों का अपमान है।
अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी देशद्रोह विरोधी कानून (धारा-124ए) को हटाने और सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देने वाले अफस्पा कानून को हटाने पर विचार करने का वादा कर रही है। इससे आतंकवादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है और अलगाववादी सशस्त्र सेना के मनोबल को गिराने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया, 'देशद्रोह संबंधी कानून हटाने पर कांग्रेस के शासन में भारत माता की जय के बजाय देशद्रोही गैंग भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाते मिलेगी।'
वहीं, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की निंदा करते हुए कहा कि इससे केवल देशद्रोही और अलगाववादी ही खुश होंगे। 55 पेज के 'हम निभाएंगे' शीर्षक से जारी घोषणा पत्र पर सुषमा स्वराज ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तल्ख टिप्पणी की।


पश्चिम बंगाल में आज आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और ममता बनर्जी



लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. बुधवार, 3 अप्रैल को पीएम मोदी और पश्‍चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आमने सामने होंगे. दोनों की अलग अलग जगह पर चुनावी रैल‍ियां होंगीं. लेकिन दोनों के निशाने एक दूसरे पर रहेंगे. यानी बंगाल में बुधवार का दिन काफी गर्म रहने वाल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत एक ही दिन बुधवार को करेंगे. भाजपा के सूत्रों ने कहा कि मोदी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. दूसरी तरफ ममता बनर्जी कूच बिहार जिले के दिनहटा में जनसभा को संबोधित करके अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगी. यह क्षेत्र भी उत्तर बंगाल में पड़ता है.
बुधवार को सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री की रैली न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर होगी. दूसरी जनसभा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी सात और 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे.

शादी का खाना खाकर 70 बाराती हुए बीमार


सर्दियों के मौसम के बाद अब गर्मियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान शादी और लेट नाइट पार्टी में आप जमकर लुत्फ उठाते हैं। अगर आप लेट नाइट डिनर करते हैं तो हो जाएं सावधान, क्योंकि यह खबर सिर्फ आपके लिए ही है। शादी-ब्याह या ऐसी ही किसी पार्टी में खाना खा रहे हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे आयोजनों में अक्सर हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता और गर्मी के चलते खाना खराब भी जल्दी होता है। ऐसे खाने की वजह से आपको फूड प्वाइजिनिंग हो सकती है। ऐसा ही मामला राजस्थान में सामने आया है।
राजस्थान के किशनगढ़ में फूड प्वाइजिनिंग के चलते 70 लोग बीमार हो गए।  किशनगढ़ के एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद 70 लोग बीमार पड़ गए इन बीमार लोगों में 10 बच्चे भी शामिल थे। बीमार होने के बाद इन लोगों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका प्राथमिक चिकित्सा उपचार किया गया। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
सभी बीमार लोगों की हालत अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्थिर बताई जा रही है। मंगलवार की रात किशनगढ़ में बारातियो के खाना खाने के बाद अचानक से इन लोगों की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद इन लोगों को अचानक से उल्टी-दस्त शुरू गए, जिसके बाद इन लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

समुद्र में काम करने वाला बेहतरीन 24 MH 60R हेलिकॉप्टर खरीदेगा भारत


अमरीका भारत को 24 MH 60R 'रोमियो' सीहॉक हेलिकॉप्टर बेचने के लिए तैयार हो गया है.
अमरीकी विदेश विभाग ने कहा कि 260 करोड़ अमरीकी डॉलर की कीमत पर हेलिकॉप्टरों की बिक्री का फ़ैसला दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए लिया गया है.
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को संसद के पास भेजा गया है.
अमरीका का कहना है कि भारत सरकार ने मल्टी-मोड रडार, मल्टी-स्पेक्ट्रल टार्गेटिंग सिस्टम और सटीक मार कर सकने वाले वीपन सिस्टम (जिसमें हैलफायर एंटी सरफेस शामिल है) से लैस 24 MH 60R मल्टी मिशन हेलिकॉप्टर के लिए गुज़ारिश की थी.
अमरीका के अनुसार भारत इसकी मारक क्षमता से अपनी सरज़मीन की रक्षा को और मज़बूत कर सकेगा और इसके साथ भारत को एंटी-सरफेस और एंटी-सबमरीन अभियानों के लिए बेहतर क्षमता मिलेगी. आपदा के वक्त ये हेलिकॉटर खोज और बचाव कार्य में भी काफी मदद कर सकता है.
अमरीकी नौसेना इसका इस्तेमाल एंटी सबमरीन हंटर हेलिकॉप्टर यानी समुद्र में पनडुब्बियों की तलाश के लिए करती है.
इसके कॉकपिट में दो कंट्रोल हैं जिसका मतलब है कि ज़रूरत पड़ने पर को-पायलट भी हेलिकॉप्टर का पूरा नियंत्रण संभाल सकता है.
इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक से अंधेरे और तेज़ धूप में कॉकपिट में मौजूद सभी उपकरणों को आसानी से देखा जा सकता है.
उड़ान भरते वक्त ये हेलिकॉप्टर 8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से सीधे ऊपर उठ सकता है और अधिकतम 267 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है.

मोदी ने कहा- कांग्रेस की तरह ही उसका घोषणापत्र भ्रष्ट-बेईमान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक परिवार ने 55 साल तक दावा किया, लेकिन ये फिर भी दावा नहीं कर सकते कि हिंदुस्तान के सारे काम पूरे कर दिए। मुझे तो पांच साल होने वाले हैं, लेकिन मैं इतना जरूर समाधान कर सकता हूं कि मैं हर चुनौतियों को चुनौती देने वाला इंसान हूं। मोदी आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी और कोलकाता में भी जनसभाएं करेंगे।
मोदी ने कहा, "आपके मजबूत विश्वास का ही नतीजा है कि आज अरुणाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अनेक संस्थान बन रहे हैं। आजादी के 7 दशक बाद अरुणाचल के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा पाए हैं, हर घर को रोशन कर पाए हैं। एक तरफ वे दल हैं, जिन्होंने कभी देश की आशाओं-आकांक्षाओं को नहीं समझा, जिन्होंने देश पर राज करने की नीयत से सत्ता पर कब्जा जमाए रखा। जबकि आपका ये चौकीदार, आपके सेवक की तरह काम कर रहा है।"
"इस बार आपकी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा, आपके गौरव की रक्षा करने वालों और आपके परिधानों, आपकी परंपराओं का मजाक उड़ाने वालों, आपका अपमान करने वालों के बीच चुनाव है। ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है। इस बार का चुनाव वादों और इरादों के बीच का चुनाव है। ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है। ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है।"

राजस्थान दिवस पर सम्मानित शिक्षक का भव्य स्वागत किया गया


हाल ही में राजस्थान दिवस पर नई दिल्ली से सम्मानित होकर लौटे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा के शिक्षक दिनेश वैष्णव का जयपुर हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया । जयपुर एयरपोर्ट पर प्रान्तीय वैष्णव छात्र परिषद के सदस्य सुनील वैष्णव फुलियांकलां के नेतृत्व में दिनेश वैष्णव घारेडा, मनीष वैष्णव लाम्बाहरिसिंह, अभिषेक वैष्णव भांसु, शिवांश वैष्णव सलारी, प्रशान्त वैष्णव सरवाड़, अभिषेक वैष्णव सरवाड़, वीरेन्द्र वैष्णव भांसु, हर्षित वैष्णव गुलाबपुरा व आशीष वैष्णव केकडी सहित कई सदस्यों ने स्वागत किया ।
वही दूसरी ओर प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज भवन मानसरोवर जयपुर में आयोजित नवगठित कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सेवाराम स्वामी व प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष मूलचन्द वैष्णव ने भी शिक्षक वैष्णव का अभिनन्दन किया । शिक्षक वैष्णव की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण वैष्णव समाज में हर्ष व्याप्त है ।

कांग्रेस ने सिद्धू की पत्नी को कहा 'ना', चंडीगढ़ से पवन बंसल को बनाया उम्मीदवार


लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट बंटवारे को लेकर पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है. कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से पार्टी विधायक और राज्य में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को टिकट देने से इंकार कर दिया है. इस सीट से पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया है. दरअसल, इस सीट पर टिकट के लिए तीन दावेदार थे जिसमें पूर्व मंत्री पवन बंसल, मनीष तिवारी और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू.
पिछले दो महीने से नवजोत कौर चंडीगढ़ सीट पर लगातार प्रचार और चुनावी सभाएं कर रही थीं. उन्हें उम्मीद था कि पार्टी चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाएगी. माना जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद सिद्धू के बयान से पार्टी नेतृत्व नाराज है. टिकट कटने की एक वजह यह भी हो सकती है.
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी जाकर वहां के सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से गले मिल थे. इस मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने कांग्रेस और सिद्धू को जमकर घेरा था.
चंडीगढ़ सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज नवजोत कौर ने कहा अब किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगी. मेरा सपना टूट गया. पार्टी चाहेगी तो प्रचार करूंगी, टिकट को लेकर पार्टी का फ़ैसला मंज़ूर है.

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...