Thursday, 31 January 2019

स्वीट होम संस्था के बच्चों के लजीज व्यंजन ने दिल जीता


दिल्ली के नजफगढ़ में स्थित स्वीट होम संस्था ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंण्डारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसका आयोजन स्वीट होम संस्था के ऑनर अविनाश जैन किया | इस आयोजन में अतिथि के रूप में नंदनी वर्मा, डीपी गुप्ता, कविता जैन,अमित जैन, बबली कौशिक,शिल्पा जैन, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल हुए|  
इस कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग थीम पर डांस करके देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया| कार्यक्रम में शामिल अतिथिगणों को स्वीट होम संस्था का मेंमबर सर्टिफिकेट और बच्चों को पुस्कार से नवाजा भी गया|
स्वीट होम परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम के उपरांत संस्था के बच्चों के हाथों से बने व्यंजन का अतिथिगणों ने जमकर तारिफ की| स्वीट होम एक ऐसी संस्था है, जहां पर जरूरतमंद एंव आश्रित लड़कियों को आश्रय दिया जाता है|  वहीं संस्था के डायरेक्टर अविनाश जैन ने कहा कि बच्चों को भिक्षा की नहीं शिक्षा की जरूरत है|




बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...