Tuesday 10 September 2019

दिल्ली की प्रसिद्ध"संपूर्ण रामायण 3 घंटे में" का आयोजन




दिल्ली की प्रसिद्ध संपूर्ण रामायण 3 घंटे में पिछले 5 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है|  जो इस बार 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस एनडीएम दो के पीछे पीतमपुरा में शुरू होगी | इसके लिए रविवार 8 सितंबर को विधिवत रूप से ध्वजारोहण कर भूमि पूजन किया गया | इस भूमि पूजन में विशेष रूप से भूमि पूजन कर्ता श्री विजेंद्र गुप्ता करेला वाले एवं संपूर्ण रामायण समिति के सभी कार्यकर्ता कार्यकारिणी वहां के क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे|  दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता कांग्रेस के पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे | समिति के महामंत्री अनिल गर्ग ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार संपूर्ण रामायण का आयोजन किया जा रहा है|  यह रामायण मात्र 3 घंटे में दिल्लीवासी देखते हैं| पास के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है |दिल्ली की एकमात्र ऐसी संपूर्ण रामायण है जिसमें दिल्ली वासियों को इंतजार रहता है और वह इसमें प्रवेश करने के लिए पास लेने के इच्छुक रहते हैं|

No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...