भारत में मीटू मूवमेंट की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, अजय की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' में उनके साथ आलोकनाथ भी हैं जिनपर रेप के आरोप लगे हैं। आलोकनाथ के साथ अजय के काम पर करने पर तनुश्री ने एक ओपन लेटर में लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में झूठे और दिखावटी लोग भरे हैं। तनुश्री ने कहा कि फिल्म को एडिट करके आलोकनाथ को बाहर कर देना क्या इतना मुश्किल है। ट्रेलर और पोस्टर आने से पहले तो किसी को पता भी नहीं था कि फिल्म में आलोकनाथ हैं। अगर फिल्ममेकर्स चाहते तो उन्हें रिप्लेस कर सकते थे और दोबारा शूट कर सकते थे। इससे वृंता नंदा(जिन्होंने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था) और उनके जैसी महिलाओं जिनका आलोकनाथ में उत्पीड़न किया, उन्हें उचित सम्मान दिया जा सकता था। लेकिन नहीं उन्होंने तो आलोकनाथ के साथ काम करके इन महिलाओं के साथ और भी बुरा बर्ताव किया है। तनुश्री ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि बॉलिवुड एक दिन ऐसे लोगों से आजाद होगा जिन्हें लाखों लोगों का प्यार मिलता है लेकिन वो सामाजिक रूप से इतने गैर-जिम्मेदार हैं। हमें असल हीरो और हीरोइन की जरूरत है। बॉलिवुड को ऐसे पुरुष और महिलाओं की जरूरत है जो दबे-कुचले लोगों के सम्मान के लिए खड़ा हो सके।'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
नई दिल्ली। दिल्ली डाईमंडस अपनी अदभूत ज्वेलरी के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली डाईमंडस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और स्टूडियों खोला हैं।...
-
दिल्ली: मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2019 के तीसरे संस्करण की घोषणा का दिल्ली हाट, जनकपुरी में हुई। कर्नाटक से नीतू आरएस को विजेता घोषित किया ...

No comments:
Post a Comment