Friday 8 February 2019

साउथ इंडियन खाने के लिए सागर रत्ना ने अपनी पहुंच का विस्तार किया



32 साल पहले जयराम बानन ने डिफेंस कॉलोनी मार्केटनई दिल्ली में अपने पहले दक्षिण भारतीय शाकाहारी रेस्त्रां – सागर रत्ना से एक मामूली शुरुआत की थी। आजएक निर्विवाद डोसा किंग के रूप में उनका कद काफी ऊंचा है। देश भर के 12 राज्यों के अब इसके 90 आउटलेट हैं।
सागर रत्ना ने अब अपना विस्तार नोएडा में किया है और सेक्टर104 स्थित स्टार्लिंग मॉल में अपना नया आउटलेट खोला है। सेक्टर 104 तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और आस-पास में प्रीमियम आवासीय सोसाइटी तथा कॉरपोरेट कार्यालय हैं। नयास्टोर सीओसीओ मॉडल वाला है जहां 88 कवर हैं और इसे बढ़ाकर 100किया जा सकता है। नया खुला सागर र`त्ना देखने में नया और आधुनिक तथा समकालीन हैं। इसकी दीवारें खूब खूबसूरती से रंगी हैं और इन्हें कलाकृतियों व अन्य आकृतियों से सजाया गया है। यह रेस्त्रां किट्टी पार्टियों के लिए भी आदर्श है।

खाने के शौकीनों के लिए सागर रत्ना कई तरह के शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजन सबसे हाईजेनिक स्थितियों में परोसता है। इनमें कई तरह के डोसावड़ाउत्थपम आदि शामिल हैं। इन्हें शुद्ध घी और तेल में पकाया जाता है। इसकी चटनीसांभर और रसम में सही मात्रा सारी चीजें होती हैं ताकि हर किसी को पसंद आए। सागर रत्ना थाली मुंह में पानी लाने वाला कौम्बो है जिसमें भिन्न किस्म की सब्जियां होती हैं और इसे अचारमीठे दही तथा करारे पापड़ के साथ परोसा जाता है।
असली दक्षिण भारतीय भोजन परोसने के साथ सागर रत्ना मुंह में पानी लाने वाले उत्तर भारतीय और चाइनिज डिश भी परोसे जाते हैं। इस समय यहां सर्दियों का स्पेशल मेन्यू चल रहा है और इसमें सरसों का साग तथा मक्के की रोटीगाजर का हलवा और गर्म बादाम दूध शामिल है।

No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...