Tuesday 11 February 2020

67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त, आप पार्टी ने की जीत हासिल

दिल्‍ली विधानसभा में मतगणना के बाद फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और अरविंद केजरीवाल का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। आप पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर जीत हासिल की हैं। वहीं भाजपा को सिर्फ 7 सीटें मिली आप के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। । दिल्‍ली में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा किया। नई राजनीति देश के लिए शुभ संकेत है। दिल्‍ली ने नई राजनीति को जन्‍म दिया है। ये मेरी नहीं दिल्‍ली वालों की जीत है। सिर्फ दिल्‍ली नहीं, भारत माता की जीत है। 
तो वही दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने टकहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पर साथ ही कहा कि हम नफरत की राजनीति नहीं करते और केजरीवाल को जीत की बधाई भी दी आपको बता दें कि कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट पर विजय हासिल नहीं कर पाई हैं जिसके कारण कांग्रेस की 67 सीटों की जमानत जप्त हो गई हैं और अब कांग्रेस केवल 3 सीटों पर अपनी जमानत बचा पाई हैं।




No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...