Monday 10 June 2019

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कई दिग्गज




भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ द्वारा दिल्ली के बख्तियारपुर रोड़ पर स्थित टाईम फार्म में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयजोन किया गया। इस सम्मेलन को उत्तर रेलवे के सचिव मनोज कुमार झा द्वारा आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल कुमार, दिल्ली डिविजन अध्यक्ष सत्यनारायण झा, दिल्ली डिविजन उपाध्यक्ष दानिश हुसैन, दिल्ली डिवजन सचिव निशांत मान, दिल्ली डिविजन सहसचिव संतो, कुमार सहित भारत के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। सचिव मनोज कुमार झा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्जवलन करके कि गई। और सभी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार का बड़ी फुलों की माला से स्वागत किया। इस सम्मेलन में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार का स्वागत गणेश भगवान की मुर्ति और गुलदस्ता देकर किये।
राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे में माल गोदाम श्रमिक संघ का सबसे बड़ा योगदान हैं। जिसमें सभी कर्मचारी मिल-जुल कर कार्य करते हैं। और भारत सरकार से अपिल कि की वह माल गोदाम श्रमिक संघ के सभी कर्मचारियों को कच्ची नौकरी से पक्की नौकरी का अधिकार दें। तो वहीं माल गोदाम श्रमिक संघ के सचिव मनोज कुमार झा ने राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार और सभी कार्यकर्ताओं का इस सम्मेलन में भरपूर योगदान देने के लिए अभार प्रकट भी किया।

No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...