आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पंड्या दूसरों से ज्यादा खुद के सामने गेंद और बल्ले से कुछ साबित करना चाहता है और यही वजह है कि आईपीएल में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है. पंड्या ने 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से जीत दिलाई . रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हार्दिक के अच्छे प्रदर्शन से टीम को मदद मिल रही है .उसे आईपीएल से पहले ज्यादा समय नहीं मिल सका और वह ऐसा प्रदर्शन करने को लालायित था .’’ श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ लसिथ का प्रदर्शन हमारे लिये काफी मायने रखता है . हमें कुछ मैचों में उसकी कमी खली. वानखेड़े पर डैथ ओवरों में गेंदबाजी काफी कठिन है .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आरसीबी को 170 रन पर रोकने के लिये गेंदबाजों को श्रेय जाता है .’’रोहित ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक वानखेड़े स्टेडियम की पिच का पता नहीं चल सका है . उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता नहीं चल सका है कि पिच कैसी है . आम तौर पर यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है लेकिन इस मैच में यह अलग तरह की रही . यदि पिच ऐसी ही रही तो मैं लक्ष्य का पीछा करना नहीं चाहूंगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
विद्युत मंत्रालय के सचिव संजीव नंदन सहाय द्वारा भारत स्मार्ट उपयोगिता सप्ताह 2020 का उद्घाटन किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारत के प्रम...
-
नई दिल्ली। दिल्ली डाईमंडस अपनी अदभूत ज्वेलरी के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली डाईमंडस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और स्टूडियों खोला हैं।...

No comments:
Post a Comment