नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे देश की अर्नेथव्यवस्था डगमगा गयी है. इसका सबसे बुरा प्रभाव ऑटो सेक्टर पर पड़ा है. गाड़ियों की बड़ी कंपनी मारुती 60 दिनों से ज्यादा से चले आ रहे लॉकडाउन के पहले महीने में मारुति सुजुकी एक भी कार नहीं बेच पाई थी. मई महीने में भी कंपनी का हाल बुरा ही रहा है, कंपनी को 86 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान हुआ है. देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 86.23 प्रतिशत घटकर 18,539 इकाई रही. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 1,34,641 वाहन बेचे थे. एमएसआई के अनुसार उसकी घरेलू बिक्री मई में 88.93 प्रतिशत घटकर 13,888 इकाई रही जो पिछले साल इसी महीने में 1,25,552 इकाई थी. कंपनी ने पिछले महीने में 4,651 वाहनों का निर्यात किया जो मई 2019 के 9,089 इकाइयों के मुकाबले 48.82 प्रतिशत कम है. वाहन कंपनी ने कहा कि उसने ‘लॉकडाउन’ के बाद सरकार के नियमों एवं दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 12 मई से मानेसर कारखाने में और 18 मई से गुड़गांव संयंत्र में विनिर्माण कार्य शुरू कर दिया. बता दें कि देश की ज्यादातर बड़ी कंपनी अब ऑनलाइन कार सेल कर रही है. जो भी लोग मारुति सुजुकी की कार लेना चाहते है वो कंपनी के वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही कार की खरीदारी के जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा कर सकेंगे. इसके बाद आपके नजदीकी डीलरशिप से कार सीधे आपके घर पर डिलीवरी कर दी जाएगी. कंपनी के मुताबिक, कार की डिलीवरी के दौरान सैनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
नई दिल्ली। दिल्ली डाईमंडस अपनी अदभूत ज्वेलरी के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली डाईमंडस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और स्टूडियों खोला हैं।...
-
दिल्ली: मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2019 के तीसरे संस्करण की घोषणा का दिल्ली हाट, जनकपुरी में हुई। कर्नाटक से नीतू आरएस को विजेता घोषित किया ...

No comments:
Post a Comment