Friday 18 October 2019

सोनिया गांधी की हरियाणा में एकमात्र रैली भी हुई रद, राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा



कांग्रेस की ओर से हरियाणा में होने जा रही सोनिया गांधी की एकमात्र रैली भी रद हो गई है। अब इस रैली को सोनिया की जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। भाजपा जहां हरियाणा में रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से आगे बढ़ रही है। हरियाणा के चुनावी दंगल में आज भाजपा और कांग्रेस के दिग्‍गज नजर आएंगे। पीएम मोदी आज हरियाणा में दो रैली करेंगे। दूसरी ओर अब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी, सोनिया गांधी की जगह आज महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, अंतिम समय में सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी को भेजने के पीछे क्‍या कारण है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वहीं, पीएम मोदी आज हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी गोहाना और हिसार में चुनावी सभा करेंगे। यह पहली बार नहीं है कि उनकी हरियाणा में दो-दो रैलियां एक ही दिन हों। इससे पहले भी वह लगातार हरियाणा में दो-दो रैलियां कर चुके हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की दो-दो रैलियां यह दर्शाती हैं कि भाजपा इस राज्‍य में विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है। हालांकि, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह दावा कर रहे हैं कि वह पहले से भी ज्‍यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाएंगे।





No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...