भारतीय जनता पार्टी के गुरूग्राम विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार पार्टी के जिला सचिव एवं समाजसेवी नवीन गोयल ने शुक्रवार को अपना विजन पेश करते हुये कहा कि वे जनभागीदारी के साथ गुरूग्राम को ग्रीन, क्लीन और फिट बनायेंगे। ग्रीन गुरूग्राम, क्लीन गुरूग्राम और फिट गुरूग्राम का एजेंडा लेकर वे चल रहे हैं। यहां प़त्रकार वार्ता में बीजेपी जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि उनकी नजर में बाकी के विकास कार्यों के साथ इन तीनों विषयों पर भी नियमित तौर पर काम करना जरूरी है। क्योंकि इन तीनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ग्रीन, क्लीन और फिटनेस को लेकर वे जो कार्यक्रम वे चला रहे हैं, वह उनका चुनावी एजेंडा नहीं है, बल्कि यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने,कहा कि ग्रीन गुरुग्राम के लिए जो पौधा हमने लगाया, उसकी बच्चे की तरह संभाल करनी होगी। तब जाकर हम ग्रीन गुरुग्राम बनाकर यहां के प्रदूषण लेवल को कम करते हुये धीरे-धीरे खत्म कर सकते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि गुरुग्राम दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल है। इसलिए स्कूलों में जाकर बच्चांे के साथ हर व्यक्ति को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। वहीं, बाजारों में डस्टबिन बांटकर स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह सब उनके अभियान का हिस्सा है। सबका साथ लेकर सबका विकास करने के लिए वे काम कर रहे हैं। किसी भी कार्य की सफलता को जन-भागीदारी बहुत जरूरी है। वे इस पर बारीकी से काम कर रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
दिल्ली: मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2019 के तीसरे संस्करण की घोषणा का दिल्ली हाट, जनकपुरी में हुई। कर्नाटक से नीतू आरएस को विजेता घोषित किया ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
नई दिल्ली। दिल्ली डाईमंडस अपनी अदभूत ज्वेलरी के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली डाईमंडस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और स्टूडियों खोला हैं।...

No comments:
Post a Comment