Tuesday 6 August 2019

इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ ने रेप पीड़ितो के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की





देश में बढ़ते रेप की घटना और रेप के बाद रेप पीड़ित की जिंदगी नर्क के सामान हो जाती है। रेप पीड़ित को कई दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। रेप पीड़ितों को इंसाफ और उनकी हर प्रकार की मदद के लिए गंगापुत्र और इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओं ने दिल्ली के नारायणा में प्रेस वार्ता आयोजित कि। इस मौके पर इंद्रप्रस्थ संजीवनी संस्था ने स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर जंतर मंतर पर तिरंगा मार्च निकालने की घोषणा की। इस दौरान सरकार से मांग की गई कि रेप के दोषियों को फांसी की सजा, रेप पीड़ितों को सरकारी नौकरी, नि:शुल्क जीवन बीमा व मेडिक्लेम एवं शिक्षा की व्यवस्था, रेप मामलो के निपटारे के लिए विशेष अदालत का गठन किया जाए। अध्यक्ष डॉक्टर संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओं ने इस तिरंगा मार्च में भारी संख्या में जनता के शामिल होने की अपील की। ताकि इस तिरंगे मार्च को सफल बनाया जाए। गंगापुत्र डॉ. संजीव अरोड़ा ने कहा कि 2018-19 में सिर्फ दिल्ली में दो हजार से ज्यादा रेप के केस दर्ज हुए हैं। जिनमें बहुत कम लोगों को सजा हुई है। इस आंदोलन को हर विधानसभा में सफल बनाने की कोशिश की जाएगी।




No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...