बालीवूड के प्रख्यात अभिनेता श्री विवेक ओबराय ने आज शांतिदूत आचार्य डा. लोकेश से उनके निवास स्थान पर भेंट कर विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पर चर्चा की | आचार्य लोकेश ने श्री ओबराय को बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को अहिंसा विश्व भारती द्वारा NSCI DOME वर्ली मुंबई मे आयोजित होने वाले विराट आयोजन में पहली बार एक मंच से विश्व विख्यात धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी रामदेव, आचार्य लोकेश व बी.के. शिवानी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘पर्यावरण संरक्षण द्वारा शांति व सद्भावना’ को संबोधित करेंगे |श्री विवेक ओबराय ने पर्यावरण संरक्षण के इस महाकुंभ को आयोजित करने के अहिंसा विश्व भारती संस्था को बधाई देते हुये कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण जैसी विश्वव्यापी इस समस्या के समाधान के लिए हमें इसके मूल कारणों को खोज कर इसका निवारण करने की आवश्यकता है| आज ऐसा कोई देश नहीं है जो पर्यावरण संकट पर मंथन नहीं कर रहा हो| भारत के पास पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राचीन संस्कार है | भारतीय धर्मों में प्रकृति पूजन को प्रकृति संरक्षण के तौर पर मान्यता है | भगवान महावीर ने 2600 वर्ष पूर्व पर्यावरण संरक्षण की बात की, उन्होने पेड़ लगाने की बात की और कहा कि पर्यावरण ही जीवन है |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
विद्युत मंत्रालय के सचिव संजीव नंदन सहाय द्वारा भारत स्मार्ट उपयोगिता सप्ताह 2020 का उद्घाटन किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारत के प्रम...
-
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
No comments:
Post a Comment