Monday 22 April 2019

इन्द्रप्रस्थ संजीवनी NGO द्वारा 79वां फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित



किसी भी व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य से बढ़कर कोई चीज नहीं होती| स्वस्थ शरीर ही जीवन जीने का मूल मंत्र है| इसी मूल मंत्र के साथ दिल्ली के मोती नगर पुलिस स्टेशन में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ और पुलिस स्टेशन मोती नगर द्वारा 79वां फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन इन्द्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा द्वारा किया गया| इस कैंप में सैकड़ों बुजुर्गों व माहिलाओं ने बीपी, शूगर जैसी कई रोगों की जांच कराई| साथ ही निशुल्क चश्मे व दर्वाइयाँ भी बाटीं गईं। इस कैंप में कई पुलिसकर्मियों व संस्था के स्वयंसेवको ने रक्तदान भी किया। इस सामाजसेवा में गणमान्य अतिथि के रूप में मोती नगर थाने के एसीपी एसएचओ और कई पुलिस अधिकारी, रश्मी मल्होत्रा, रमेंश खन्ना, नवीन कुमार मल्होत्रा, रिषभ त्यागी सहित कई अतिथि मौजूद थे| इस कैंप में सर गंगा राम अस्पताल और खेत्रपाल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अपना भरपूर सहयोग दिया|


इन्द्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने भी कैंप में रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया| इंद्रप्रस्थ संजीवनी पीछले काफी वक्त से समाजसेवा में लगी हुई है| इस कैंप में आए अतिथियों ने संजीव अरोड़ा के इस सामाजिक कार्य के लिए फूल मालाओं से सम्मानित भी किया| इन्द्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने बताया कि पुलिस स्टेशन मोती नगर ने इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में अपना पूरा सहयोग दिया|


No comments:

Post a Comment

बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया

 बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी  ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...