नेपाल होकर कैलाश मनसरोवर जाने वाले नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी किया. इसमें कहा गया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने की योजना बना रहे भारतीय नागरिक यात्रा शुरू करने से पहले उचित चीनी वीजा और यात्रा परमिट प्राप्त करें. दूतावास ने तीर्थयात्रियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी सलाह दी कि ऊंचाई वाली जगहों पर जाने पर होने वाली बेचैनी, आपातकालीन चिकित्सा राहत सहित अन्य सभी उपायों के लिए उनके पास पर्याप्त बीमा कवरेज हो.परामर्श में कहा गया कि इस यात्रा के लिए नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास से वीजा लिया जाना चाहिए, न कि काठमांडू स्थित चीनी दूतावास से बता दें, इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह यात्रा 8 जून से 8 सितंबर तक दो मार्गों के जरिए होगी. विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 9 अप्रैल से शुरू हो गया है और इसकी अंतिम तिथि 9 मई है. आवेदक की आयु कम से कम 18 साल व एक जनवरी को 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीजेपी नेता रवि तिवारी ने सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा का महत्व समझाया
बीजेपी के युवा एवं उभरते हुए नेता रवि तिवारी ने आज सनातन धर्म की पृष्ठभूमि पर आधारिक वैदिक शिक्षानीति को पुनः लागू करने की सम्भावनाओ एवं आ...
-
दिल्ली: मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2019 के तीसरे संस्करण की घोषणा का दिल्ली हाट, जनकपुरी में हुई। कर्नाटक से नीतू आरएस को विजेता घोषित किया ...
-
नई दिल्ली, - द लीला एंबिएंस होटल दिल्ली में एडुप्रीनूर विलेज फंड, ने भारत का पहला लाइव एडटेक निवेश कार्यक्रम: द फाइनल बैटल। लोकप्रिय अमे...
-
नई दिल्ली। दिल्ली डाईमंडस अपनी अदभूत ज्वेलरी के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली डाईमंडस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और स्टूडियों खोला हैं।...

No comments:
Post a Comment